Sunday, 5 August 2018

आज से 2 साल पहले आज ही के दिन वेजलपुर से शुरू हुई थी यह यात्रा। इसी यात्रा के दौरान चप्पल भी टुट गये थे। आज ही के दिन से शुरू हुआ था लाल, नीला, हरा, भगवा को समझना।
रंगों को दंगो का रूप कैसे मिलता है इसी यात्रा से ही तो सीखा था।
बहोत कुछ सिखाया है इस यात्रा ने। इस यात्रा के साथ बाद बदलते दौर के साथ बदलते लोगो को भी देखा है। कई लोग समाज परिवर्तन की उम्मीदों का झोला लेकर चले थे साथमे और आज भी चल रही है।
इस आंदोलन और यात्रा ने एक छोटे से गाँव से निकले मुझ जैसे Ideology और आंदोलन से अंजान लड़को को बहोत से लोगो से मिलवाया और बहोत कुछ सिखाया। बढ़ती हुई यात्रा के साथ लोग जुड़ते जाते थे और कुछ ना कुछ सिखाते जाते थे। काफी लोग अब तक संपर्क में है और अब तक सिखा रहे है।
इसी यात्रा में एक आईपीएस अफसर को सिर पर टोपी पहने पुरी यात्रामें कंडक्टर की सीट पर बैठा और लोगो के बीच में सोते हुए देखा था और गाँव के लोगो का ढोल- नगाड़े के साथ स्वागत भी देखा था और उनका प्यार और समाज के लिए जिंदादिली भी देखी थी। सबसे अधिक दिखा था तो सबक आँखो की वह चमक जो बता रही थी की "अब तो हमे आगे है बढ़ना"।
उस दिन न कोई नेतागीरी का जघड़ा था और ना थी आगे निकल जाने की दौड़। सबसे खास था लोगो का समाज के प्रति प्रेम। लोगो को सिर्फ और सिर्फ समाज की भावना से स्वागत करते इसी यात्रा ने दिखाया है।
तब ना किसी से कोई स्वार्थ था किसी को और ना ही वैर। लोग सिर्फ और सिर्फ अपने आत्मसम्मान के लिए और हक की लड़ाई में शामिल होने के लिए जुड़े थे।
अहमदाबाद से निकले हम सब भी कहा कुछ जानते थे के आगे का रास्ता क्या है और किन लोगो से मिलनेवाले है। सब को कार्यकर्त्ता के रूप में इसी यात्रा की वजह से देख पाया।
इस यात्रा से शायद दलित आंदोलन को एक नई पहचान मिली। कई सारे कर्मशील साथी साथमे चले है।
पुरे 17 टाइम तक आलु की सब्जी खाने का मजा भी इसी यात्रा ने दिया है।
यात्रा की शुरुआत जितनी शानदार और सहज थी, अंत ऐसा नही रहा। अंत आने तक इसमें नेतागीरी के सवाल, रंगों का भेदभाव, कौन सा गमछा इस्तेमाल करना, कौन सी सलाम बोलना, कौन सी जाती, कौन सी पेटा जाती, कौन सा प्रदेश सब तरह के झगड़े धीरे धीरे घर करने लगे और अपने असर दिखाने लगे।
रंगों के जघड़े इसी यात्रा के दौरान शुरू हो गए थे। तब तक रंगों को सिर्फ रंगों की तरह ही देखा था।
इस यात्रा में जुड़े सभी बच्चे, बूढ़े, जवान लोगो का थे दिल से शुक्रिया। और खास तौर पर शुक्रिया उन सभी लोगो का जिन्होंने अपने बच्चे और छोटे भाई की  तरह दलित ऊँगली पकड़कर आंदोलन की दुनिया में प्रवेश करवाया, लोकतंत्र की- आझादी की और भिन्न मतो के स्वीकार की परिभाषा सिखाई।
यात्रा के बहोत सारे, अच्छे बुरे और रोमांचक अनुभव भी रहे है पर अभी के लिए इतना ही। बाक़ी बाते किसी और दिन ।।
जय भीम। जय सावित्री । मजदुरो का इंक़िलाब जिंदाबाद। लाल सलाम। हमारी एकता जिंदाबाद।

Sunday, 27 May 2018

कल अहमदाबाद के अमराईवाडी स्वस्तिक चार रास्ते से सारंगपुर बाबासाहब के स्टेच्यु तक राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच द्वारा मौन रैली निकाली गई।  शापर गाँव के मुकेशभाई वाणिया जिनको थोड़े दिन पहले ही जातिवादी और सामंती सोच रखने वाले राजड़िया फेक्ट्री के मालिकों ने मामुली चोरी की शंका के चलते बड़ी बेरहमी से पीटकर उनका खुन कर दिया था। 
अपने आप को संवेदनशील गिनाने वाली रुपाणी सरकार, खुद को बाबासाहब का भक्त बताने वाले और मारना है तो मुजे मारो मेरे दलित भाइयो को मत मारो कहने वाले अमाननीय प्रधानमंत्रीजी और बीजेपी की गुलामी कर रहे सभी नेताजी बड़ी पुरजोर से यह प्रचार कर रहे है कि हमने 8.25 लाख की सहाय की है और इसको अपनी संवेदना गिनाते है। 
बम्बुनाथ गुंडिया जो कि ऊना की घटना के वक्त क्रोधित हो गए थे और बोले थे कि अब अत्याचार हुआ तो आंदोलन करेंगे क्योंकि उनकी सहनशक्ति की सीमा आ गई है। 2 बार सांसद बनने के बावजुद मंत्री न बनने वाले पीड़ित सोलंकी, तांत्रिक आत्महराम, खमण खोरा और दूसरे सभी चाटूकारों को जब हम दलित अत्याचार की बात करे तो राजनीति लगती है। 

आर्थिक सहयोग का सच:-

उनके सारे भक्त 8.25 लाख को ऐसे गिनाते है जैसे कि कमलम के बैंक खाते से दिये हो। वास्तव में अत्याचार निवारण नियम 1995 के नियम 12(4) में आर्थिक सहाय करने की बात की गई है और अनुसूचि 1 के क्रम नं. 45 में खुन के लिये 8.25 लाख दिये जायेंगे जिनमे से पोस्ट मॉर्टम के बाद 50% रकम और पुलिस के द्वारा चार्जशीट फाइल करने के बाद 50% रकम यह स्पस्ट प्रावधान है। उसके चलते यह पैसे दिये गये है।

अगर बीजेपी के दिल मे वाकई संवेदना होती तो इतना दिखावा नही करती और फौरन चार्जशीट दाखिल करवाके जो एट्रोसिटी के केस के लिये जो 16 स्पेशियल कोर्ट का जुमला दिया था वह कोर्ट को कार्यान्वित करके पुरा केस जल्द से जल्द चलवाक़े दोषियों को सजा दे।  वरना, हर बार की तरह पैसे दिये जायेंगे, केस चलेगा, पीड़ितों को धमकाया जायेगा, समाधान के लिये मजबुर किया जायेगा, फिर केस को रफादफा किया जायेगा। और फिर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और उस केस में कोर्ट के मित्र रहे वकील को ऐसा लगता रहेगा कि एट्रोसिटी एक्ट के लोग गलत इस्तेमाल करते है और फिर कोई प्रावधान में बदलाव कर देंगा और अम्बेडकर भक्त और संवेदनशील सरकार के नुमाइंदे चुप्पी ओढ़े अपना मुंह फेर लेंगे।

बीजेपी की चाटुकारिता करनेवाले बीजेपी के बाबु आप इतनी हिम्मत तो जुटाइये की अपने पक्ष की गुप्त मीटिंगों में इतना तो पुछ शके के जब भानुभाई  अस्पताल में अपनी अंतिम साँसे ले रहे थे तब मुख्यमंत्री विजय रुपाणी  वहाँ से 10 कि. मी. दुर गांधीनगर में ही थे, तब उनकी संवेदना मर गई थी जो भानुभाई कि ख़बर तक पुछने का वक्त नही रहा?
थानगढ़ में 3 बच्चो को मारने के बाद पुलिस समरी रिपोर्ट बनाती है और आपकी पार्टी जांच कमिटी का रिपोर्ट दबाके बैठी है वह कब जाहिर करेगी और दोषितो को सजा कब दी जाएगी? 
रोहित वेमुला के मरने पर क्यों मरा और उसके पीछे कौन जिम्मेदार है यह जानने की बजाय उसकी जाति की जाँच क्यो की जाती है कि दलित था या Obc? 
आपको नही लगता कि आपको यह पुछना चाहिए? 
क्या आपको ऐसा नही लगता कि आप जैसे लोग ही दलितों के घर पर इनका भोजन समारंभ रखवाते ताकि यह लोग अपना मार्केटिंग कर शके और शायद वह आप लोग ही होंगे जो योगी जैसे मुख्यमंत्री के कहने पर सभा के पहले दलितो के घर साबुन भिजवाते होंगे। 

क्या आपको नही लगता कि आपको साथ मे बताके यह लोग हमेशा सब सही है और दलितों को उनसे कोई तकलीफ नही है यह दिखाने का प्रयत्न करते है? आखिर आपकी इस चाटुकारिता की क्या मजबुरी है? थोड़ा वक्त चाटुकारिता में से और बीजेपी की सफाई देने में से निकालकर जरूर सोचियेगा। 

जय भीम। इन्क़िलाब जिंदाबाद।

-सुबोध 
8490919812