Sunday, 27 May 2018

कल अहमदाबाद के अमराईवाडी स्वस्तिक चार रास्ते से सारंगपुर बाबासाहब के स्टेच्यु तक राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच द्वारा मौन रैली निकाली गई।  शापर गाँव के मुकेशभाई वाणिया जिनको थोड़े दिन पहले ही जातिवादी और सामंती सोच रखने वाले राजड़िया फेक्ट्री के मालिकों ने मामुली चोरी की शंका के चलते बड़ी बेरहमी से पीटकर उनका खुन कर दिया था। 
अपने आप को संवेदनशील गिनाने वाली रुपाणी सरकार, खुद को बाबासाहब का भक्त बताने वाले और मारना है तो मुजे मारो मेरे दलित भाइयो को मत मारो कहने वाले अमाननीय प्रधानमंत्रीजी और बीजेपी की गुलामी कर रहे सभी नेताजी बड़ी पुरजोर से यह प्रचार कर रहे है कि हमने 8.25 लाख की सहाय की है और इसको अपनी संवेदना गिनाते है। 
बम्बुनाथ गुंडिया जो कि ऊना की घटना के वक्त क्रोधित हो गए थे और बोले थे कि अब अत्याचार हुआ तो आंदोलन करेंगे क्योंकि उनकी सहनशक्ति की सीमा आ गई है। 2 बार सांसद बनने के बावजुद मंत्री न बनने वाले पीड़ित सोलंकी, तांत्रिक आत्महराम, खमण खोरा और दूसरे सभी चाटूकारों को जब हम दलित अत्याचार की बात करे तो राजनीति लगती है। 

आर्थिक सहयोग का सच:-

उनके सारे भक्त 8.25 लाख को ऐसे गिनाते है जैसे कि कमलम के बैंक खाते से दिये हो। वास्तव में अत्याचार निवारण नियम 1995 के नियम 12(4) में आर्थिक सहाय करने की बात की गई है और अनुसूचि 1 के क्रम नं. 45 में खुन के लिये 8.25 लाख दिये जायेंगे जिनमे से पोस्ट मॉर्टम के बाद 50% रकम और पुलिस के द्वारा चार्जशीट फाइल करने के बाद 50% रकम यह स्पस्ट प्रावधान है। उसके चलते यह पैसे दिये गये है।

अगर बीजेपी के दिल मे वाकई संवेदना होती तो इतना दिखावा नही करती और फौरन चार्जशीट दाखिल करवाके जो एट्रोसिटी के केस के लिये जो 16 स्पेशियल कोर्ट का जुमला दिया था वह कोर्ट को कार्यान्वित करके पुरा केस जल्द से जल्द चलवाक़े दोषियों को सजा दे।  वरना, हर बार की तरह पैसे दिये जायेंगे, केस चलेगा, पीड़ितों को धमकाया जायेगा, समाधान के लिये मजबुर किया जायेगा, फिर केस को रफादफा किया जायेगा। और फिर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और उस केस में कोर्ट के मित्र रहे वकील को ऐसा लगता रहेगा कि एट्रोसिटी एक्ट के लोग गलत इस्तेमाल करते है और फिर कोई प्रावधान में बदलाव कर देंगा और अम्बेडकर भक्त और संवेदनशील सरकार के नुमाइंदे चुप्पी ओढ़े अपना मुंह फेर लेंगे।

बीजेपी की चाटुकारिता करनेवाले बीजेपी के बाबु आप इतनी हिम्मत तो जुटाइये की अपने पक्ष की गुप्त मीटिंगों में इतना तो पुछ शके के जब भानुभाई  अस्पताल में अपनी अंतिम साँसे ले रहे थे तब मुख्यमंत्री विजय रुपाणी  वहाँ से 10 कि. मी. दुर गांधीनगर में ही थे, तब उनकी संवेदना मर गई थी जो भानुभाई कि ख़बर तक पुछने का वक्त नही रहा?
थानगढ़ में 3 बच्चो को मारने के बाद पुलिस समरी रिपोर्ट बनाती है और आपकी पार्टी जांच कमिटी का रिपोर्ट दबाके बैठी है वह कब जाहिर करेगी और दोषितो को सजा कब दी जाएगी? 
रोहित वेमुला के मरने पर क्यों मरा और उसके पीछे कौन जिम्मेदार है यह जानने की बजाय उसकी जाति की जाँच क्यो की जाती है कि दलित था या Obc? 
आपको नही लगता कि आपको यह पुछना चाहिए? 
क्या आपको ऐसा नही लगता कि आप जैसे लोग ही दलितों के घर पर इनका भोजन समारंभ रखवाते ताकि यह लोग अपना मार्केटिंग कर शके और शायद वह आप लोग ही होंगे जो योगी जैसे मुख्यमंत्री के कहने पर सभा के पहले दलितो के घर साबुन भिजवाते होंगे। 

क्या आपको नही लगता कि आपको साथ मे बताके यह लोग हमेशा सब सही है और दलितों को उनसे कोई तकलीफ नही है यह दिखाने का प्रयत्न करते है? आखिर आपकी इस चाटुकारिता की क्या मजबुरी है? थोड़ा वक्त चाटुकारिता में से और बीजेपी की सफाई देने में से निकालकर जरूर सोचियेगा। 

जय भीम। इन्क़िलाब जिंदाबाद।

-सुबोध 
8490919812